
श्री डी. सुरेन्द्रन, अन्नामलाई विश्वविद्यालय से कृषि में स्नातकोत्तर हैं तथा भारतीय बैंकर्स संस्थान के प्रमाणित एसोसिएट भी हैं। उन्होंने भारतीय प्रबंधन संस्थान, बेंगलुरु में बैंक बोर्ड ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए नेतृत्व विकास कार्यक्रम में भी भाग लिया।
उन्होंने वर्ष 1990 में केनरा बैंक में कृषि विस्तार अधिकारी (AEO) के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और पिछले 34 वर्षों से कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली और आंध्र प्रदेश राज्यों में विभिन्न पदों पर बैंक को अपनी सेवाएं दी हैं। वे अति वृहद शाखाओं और असाधारण रूप से बड़ी शाखाओं के प्रमुख रहे हैं। उन्होंने कर्नाटक ग्रामीण बैंक में महाप्रबंधक के रूप में तथा केनरा बैंक मंडल कार्यालय, मदुरै के प्रमुख के रूप में पदभार संभाले हैं । मुख्य महाप्रबंधक के रूप में, वे केनरा बैंक के प्रधान कार्यालय में मानव संसाधन प्रभाग के प्रमुख के रूप में कार्यरत रहे ।
उनके वृहद अनुभव में शाखा बैंकिंग, प्राथमिकता ऋण, एमएसएमई, खुदरा ऋण, वसूली और मानव संसाधन सम्मिलित हैं। मानव संसाधन प्रभाग के प्रमुख के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान, प्रोजेक्ट आरोहण-एचआर परिवर्तन आरंभ किया गया था। उन्हें केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के बोर्ड में भी नामित किया गया था।